1 मेष- आज किसी ऐसे कार्य में सफलता मिलेगी जिसको लेकर आप बहुत दिनों से प्रयासरत थे। आज निर्णय लेने में परेशान रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ी सी भी लापरवाही बाद में परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। मंगल की वस्तुएं गुड़ व गेहूं का दान करें।
2 वृष- छात्रों के प्रगति के मार्ग बनेंगे। व्यवसाय में अपनी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। किसी गरीब व्यक्ति को कंबल दान करें। मिथुन व तुला राशि का सहयोग लें।
3 मिथुन- बुध वाणी व मैनेजमेंट का ग्रह है। जॉब चेंज करने की योजना बनाएंगे। आज यात्रा को लेकर असमंजस रहेगा। हनुमान जी का दर्शन करें। हरा रंग शुभ है।
4 कर्क- चन्द्रमा सफलता की प्राप्ति होने के साथ-साथ नए जॉब परिवर्तन पर कार्य आरंभ कराएगा। पीला रंग शुभ है किसी विशेष यात्रा में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य से प्रसन्न रहेंगे। अन्न का दान करें।
5 सिंह- जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। कार्य स्थल पर वाणी के प्रयोग के प्रति सतर्क रहें। आज का दिन धार्मिक कार्यों में संलग्नता का है। भगवान सूर्य को प्रणाम कर आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है।
6 कन्या- आज धन का व्यय होगा। जॉब परिवर्तन का विचार सही है। संतान की सफलता से खुश रहेंगे। तुला व वृष राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। विष्णु जी का दर्शन करें। नीला रंग शुभ है।
7 तुला- व्यवसाय में संघर्ष करना होगा। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी जिससे उनको लाभ होगा। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। नीला रंग शुभ है।
8 वृश्चिक- धन के निवेश को लेकर चिंतन करेंगे। संतान अपने नवीन स्वप्नों को विस्तार देंगे। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें। वाहन का सन्योग बन सकता है। धनु व मीन राशि का सहयोग लें।
9 धनु- आज जॉब में उन्नति के संकेत हैं। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है। सिंह व मीन राशि के जातक लाभान्वित करेंगे।
10 मकर- शनि न्यायिक कार्यों में आपको सफलता देगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। जॉब को नई दिशा देंगे। हनुमान जी के मंदिर जाएं। हरा रंग शुभ है और बहते जल में नारियल प्रवाहित करें। कुम्भ राशि का सहयोग लें।
11 कुम्भ- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। तुला व वृष राशि के जातक लाभ प्रदान कर सकते हैं। आपकी यात्रा सफल रहेगी। हरा रंग शुभ है, तिल का दान करें। किसी बुध प्रधान राशि मिथुन या कन्या राशि के साथ बिजनेस पार्टनरशिप हो सकती है।
12 मीन- व्यवसाय से धन का आगमन होगा। सरकारी कार्य बनेंगे। सिंह व धनु राशि के जातक आपका साथ देंगे। पीला रंग शुभ है। श्री हनुमान जी के मंदिर में घंटा अर्पित करें।